निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना मतदान दलों की अहम जिम्मेदारी
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने चार स्थानों पर मतदान दलों की रवानगी व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
सीकर : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के मतदान के लिए मंगलवार को फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, खाटूश्यामजी, रींगस, खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़ और नीमकाथाना के मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री उपलब्ध करवाकर निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना किया गया। इन निकायों में बुधवार, 9 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने रींगस, श्रीमाधोपुर, खंडेला और नीमकाथाना में मतदान दलों के प्रशिक्षण एवं रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया। मोदी ने मतदान दलों को निर्वाचन नियमों के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान सामग्री और व्यवस्थाओं की दोबारा जांच करने को कहा।
मोदी ने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान करवाना सभी मतदान कार्मिकों की नैतिक जिम्मेदारी है। पीठासीन अधिकारियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर निर्धारित मापदंड के अनुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार प्रथम चरण में जिले के 10 नगरीय निकायों के 3 लाख 2 हजार 69 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें फतेहपुर के 74,298, लक्ष्मणगढ़ के 51,004, दांता के 15,837, खाटूश्यामजी के 10,969, पलसाना के 11,019, खंडेला के 30,014, रींगस के 20,346, नीमकाथाना के 46,558, श्रीमाधोपुर के 29,384 और अजीतगढ़ के 12,640 मतदाता शामिल हैं। मतगणना 14 सितंबर को होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362274


