सिंघाना में आचार संहिता के बीच बनी इंटरलॉक सड़क:वार्ड 35 में हुआ निर्माण, नगरपालिका ईओ को भी नहीं जानकारी; 11 सितंबर को मतदान
सिंघाना में आचार संहिता के बीच बनी इंटरलॉक सड़क:वार्ड 35 में हुआ निर्माण, नगरपालिका ईओ को भी नहीं जानकारी; 11 सितंबर को मतदान
सिंघाना : सिंघाना नगरपालिका चुनाव से पहले वार्ड 35 में आचार संहिता के बीच इंटरलॉक सड़क निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि मतदाताओं को लुभाने के लिए करीब 100 फीट लंबी इंटरलॉक सड़क बनवा दी गई। खास बात यह है कि नगरपालिका प्रशासन को भी इस सड़क निर्माण की जानकारी नहीं है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड 35 में सोमवार को यह इंटरलॉक सड़क बनाई गई है। सड़क बनने के बाद क्षेत्र में चुनावी आचार संहिता के दौरान नगरपालिका के निर्माण कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि जब आचार संहिता लागू है और निर्माण कार्य बंद हैं, तो सड़क का निर्माण किसकी अनुमति से कराया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।

ईओ बोले-सड़क निर्माण की कोई जानकारी नहीं
मामले को लेकर नगरपालिका ईओ जेके गोयल ने बताया कि आचार संहिता के चलते नगरपालिका के सभी निर्माण कार्य बंद हैं। वार्ड 35 में सड़क निर्माण की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण किसके द्वारा और किसकी अनुमति से कराया गया, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।
जांच के बाद नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। सिंघाना नगरपालिका में 11 सितंबर को चुनाव होने हैं। चुनावी माहौल के बीच आचार संहिता लागू होने के बावजूद सड़क निर्माण होने से प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
निष्पक्ष जांच की मांग की
स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण करवाने वाले व्यक्ति या संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चुनाव से ठीक पहले सार्वजनिक निर्माण होने को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362274


