[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में निर्दलीयों की पहली पसंद अलमारी:दो से ज्यादा प्रत्याशी के मांगने पर लॉटरी से आवंटन, 14 को सेब, 9 को कैंची मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में निर्दलीयों की पहली पसंद अलमारी:दो से ज्यादा प्रत्याशी के मांगने पर लॉटरी से आवंटन, 14 को सेब, 9 को कैंची मिली

उदयपुरवाटी में निर्दलीयों की पहली पसंद अलमारी:दो से ज्यादा प्रत्याशी के मांगने पर लॉटरी से आवंटन, 14 को सेब, 9 को कैंची मिली

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी नगर पालिका चुनाव में पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी और एसडीओ तानिया रिणवां ने शुक्रवार को चुनाव चिन्ह बांटे। कई बार लॉटरी निकालकर चुनाव चिन्ह तय करने पड़े।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले 31 प्रत्याशियों को हाथ का पंजा, भाजपा से नामांकन दाखिल करने वाले 23 प्रत्याशियों को कमल का फूल, आरएलपी के 6 उम्मीदवारों को बोतल, कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रत्याशी को हथौड़ा, हंसिया और सितारा तथा बसपा के एक प्रत्याशी को हाथी का चुनाव चिन्ह दिया गया।

104 निर्दलीय उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव

इसके अलावा, 104 निर्दलीय उम्मीदवारों को उनकी मांग के हिसाब से चुनाव चिन्ह दिए गए। कई वार्डों में एक ही चुनाव चिन्ह के लिए एक से ज्यादा प्रत्याशियों की मांग होने पर लॉटरी निकालकर उन्हें चिन्ह दिए गए।

निर्दलीय उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा 30 प्रत्याशियों ने अलमारी का चुनाव चिन्ह मांगा। दूसरी पसंद सिलाई मशीन रही, जिसे 26 प्रत्याशियों को दिया गया। इसके बाद 14 को सेब, 9 को कैंची, 8 को चप्पल और 8 को ही बाल्टी का चिन्ह मिला। दो प्रत्याशियों को चारपाई, जबकि एक-एक प्रत्याशी को मिक्सर, लिफाफा, बिजली का खंबा, कोट, रेफ्रिजरेटर और मोतियों का हार आवंटित किया गया।

Related Articles