बावलिया बाबा साधना स्थल में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:बावलिया बाबा महिला भक्त मंडल ने मनमोहक नृत्य-नाटिकाएं और झांकियां प्रस्तुत कीं, मटकी फोड़ भी हुआ
बावलिया बाबा साधना स्थल में जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम:बावलिया बाबा महिला भक्त मंडल ने मनमोहक नृत्य-नाटिकाएं और झांकियां प्रस्तुत कीं, मटकी फोड़ भी हुआ
चिड़ावा : चिड़ावा के मेन मार्केट स्थित चौरासिया जी के मंदिर और बावलिया बाबा साधना स्थल पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महंत विनोद चौरासिया की देखरेख में महिला भक्त मंडल के सहयोग से हुआ।
जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। बावलिया बाबा महिला भक्त मंडल की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिकाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।

कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां
कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी बाल लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों में कृष्ण के बाल स्वरूप और लीलाओं को दर्शाया गया, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। महिला भक्त मंडल ने भजनों और नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु भी कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए।
मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ रहा। मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्त शामिल हुए। धार्मिक प्रस्तुतियों, भजनों, झांकियों और मटकी फोड़ कार्यक्रम ने जन्माष्टमी उत्सव को खास बना दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2355012


