[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी कॉलेज में छात्रों को दिलाई मतदान की शपथ:जागरूकता रैली निकाली और लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर सेमिनार हुआ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी कॉलेज में छात्रों को दिलाई मतदान की शपथ:जागरूकता रैली निकाली और लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर सेमिनार हुआ

उदयपुरवाटी कॉलेज में छात्रों को दिलाई मतदान की शपथ:जागरूकता रैली निकाली और लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर सेमिनार हुआ

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के सरकारी कॉलेज में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान छात्रों को मतदान के लिए शपथ दिलाई गई और एक रैली भी निकाली गई।

जानकारी के अनुसार, मतदाता साक्षरता क्लब के तहत “लोकतंत्र में मतदान के महत्व” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. अजीत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर मतदाता की अहम भूमिका होती है।

उन्होंने बताया कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। डॉ. अजीत ने छात्रों से खुद जागरूक रहने और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने जोर दिया कि जागरूक और जिम्मेदार मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र का आधार हैं।

पंकज महारानियां ने सभी को निष्पक्ष, निर्भीक और नैतिक मतदान की शपथ दिलाई। कॉलेज स्टाफ और छात्रों ने मिलकर मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

रैली में “मेरा वोट मेरा अधिकार”, “पहले मतदान फिर जलपान” और “लोकतंत्र की यही पुकार वोट देना है हमारा अधिकार” जैसे नारे लगाए गए। इस मौके पर ओमप्रकाश सैनी, धनाराम, राधेश्याम और सुरेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles