हर्षवर्धन को झुंझुनूं फुटबॉल टीम की कमान, पहले ही मैच में राजसमंद को 3-1 से हराया
दुधवा के खिलाड़ी को बनाया कप्तान, शेखावाटी विश्वविद्यालय की टीम की भी कर चुके हैं अगुवाई
खेतड़ी : माउंट आबू में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर फुटबॉल प्रतियोगिता में झुंझुनूं जिले की टीम ने जीत के साथ आगाज किया। टीम ने अपने पहले मुकाबले में राजसमंद को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की। प्रतियोगिता में जिले की टीम की कप्तानी दुधवा निवासी हर्षवर्धन को सौंपी गई है।
हर्षवर्धन पहले शेखावाटी विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनके पास कप्तानी का अनुभव है। जिला फुटबॉल संघ के सचिव महेंद्र सिंह बिजारणियां ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। टीम के साथ प्रशिक्षक विकास बुडानिया मौजूद हैं।
पहले मुकाबले में मिली जीत से टीम का मनोबल बढ़ा है। अब खिलाड़ियों की नजर प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2474079


