साइबर ठगी के 2.35 लाख रुपए रिफंड कराए:युवक को ज्यादा कमीशन पर सौर परियोजना का काम देने का दिया था लालच
साइबर ठगी के 2.35 लाख रुपए रिफंड कराए:युवक को ज्यादा कमीशन पर सौर परियोजना का काम देने का दिया था लालच
चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। सोशल मीडिया पर सोलर बिजनेस का विज्ञापन देखकर ठगों ने उससे 2 लाख 35 हजार रुपए ठग लिए थे। सदर थाना के कॉन्स्टेबल अनिल कुमार की सक्रियता से पीड़ित युवक को उसकी पूरी रकम वापस मिल गई है।
दूधवाखारा हाल सैनिक बस्ती निवासी युवक ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि फेसबुक पर सोलर बिजनेस का विज्ञापन देखा था। इसके बाद एक महिला ने व्हाट्सएप पर उससे संपर्क किया। महिला ने खुद को एम फिन सोलर कंपनी की कार्यकारी अधिकारी बताया।
महिला ने युवक को बड़े कमीशन पर सौर परियोजना का काम देने का लालच दिया। युवक उसकी बातों में आ गया और उसने 2 लाख 35 हजार रुपए महिला के खाते में डाल दिए। पैसे मिलने के बाद न तो सोलर बिजनेस का सामान भेजा गया और न ही रुपए वापस किए गए। ठगी का अहसास होने पर युवक ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर और नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
सदर थाना में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि कॉन्स्टेबल अनिल कुमार ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर हुई रकम को रुकवाया। जिन-जिन खातों में पैसे गए थे, उनकी जानकारी निकाली गई।
अनिल कुमार ने बैंक और साइबर पोर्टल के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर रकम को होल्ड करवाया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पीड़ित युवक के खाते में 2 लाख 35 हजार रुपए वापस जमा करवा दिए गए। इस पूरी कार्रवाई में कॉन्स्टेबल अनिल कुमार की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354712