पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झुंझुनूं : आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने जिले के बाकरा, पातुसरी, मालसर, बिशनपुरा और दोरासर गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान झुंझुनूं ग्रामीण वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका और सदर थाना प्रभारी बिमला बुडानिया भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा प्रबंधों और संवेदनशील बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सतर्कता बरतने, क्षेत्र में नियमित गश्त करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस जाब्ते के साथ फ्लैग मार्च भी किया गया। इसके माध्यम से आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2471841


