[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सालासर में शरद पूर्णिमा मेले का कंट्रोल रूम शुरू:26 अक्टूबर तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए खास तैयारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासर

सालासर में शरद पूर्णिमा मेले का कंट्रोल रूम शुरू:26 अक्टूबर तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए खास तैयारी

सालासर में शरद पूर्णिमा मेले का कंट्रोल रूम शुरू:26 अक्टूबर तक 8 लाख श्रद्धालु पहुंचेंगे, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए खास तैयारी

सालासर : सालासर बालाजी धाम में 26 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शरद पूर्णिमा मेले की व्यवस्थाओं को लेकर श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को मानसिंहका धर्मशाला के पास कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन सुजानगढ़ ADM संतोष कुमार मीणा ने किया। इस दौरान यशोदानंदन पुजारी, मनोज पुजारी भी मौजूद रहे।

श्री हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया- मेला कंट्रोल रूम से मेले के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के संचालन में सहायता मिलेगी। इसका उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा मेला व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करना है।

पूर्णिमा तक आठ लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस थाने से मंदिर तक 6 किलोमीटर लंबी रेलिंग लगाई है। यह रेलिंग बालाजी बगीचा, हनुमान घाटी और रतनगढ़ रोड के पुल नं. 2 से होते हुए मेला ग्राउंड रामसेतू तक पहुंचेगी। पूरी रेलिंग पर टेंट लगाकर छाया के साथ ही जगह जगह पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।

150 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे

मेले में 350 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहेगी। श्रद्धालुओं को सात लाख पानी के पाउच वितरित किए जाएंगे। सुरक्षा के लिए मेले में 150 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। इसके अलावा तीन एम्बुलेंस और एक फायर ब्रिगेड दमकल हर समय तैयार रहेगी। साथ ही 60 लोगों की मेडिकल टीम भी 24 घंटे तैयार रहेगी। पुलिस के 100 से ज्यादा जवान मेले की निगरानी करेंगे। मेले में 8 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin