एसबीडी कॉलेज में लाइब्रेरी भवन का भूमि पूजन:एक करोड़ रुपए में बनेगी बिल्डिंग, स्टूडेंट्स को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
एसबीडी कॉलेज में लाइब्रेरी भवन का भूमि पूजन:एक करोड़ रुपए में बनेगी बिल्डिंग, स्टूडेंट्स को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
सरदारशहर : सरदारशहर के एसबीडी राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को नए लाइब्रेरी भवन के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन और शिलान्यास समारोह हुआ। पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. श्यामसुंदर लाटा और कॉलेज के पूर्व प्राचार्य देदाराम ने पूजा-अर्चना के बाद भवन निर्माण शुरू किया।
यह नया लाइब्रेरी भवन सेठ संपतराम बुधमल दूगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट बनवा रहा है। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्रेयांस दूगड़ ने अपने पिता सेठ जब्बरमल दूगड़ की याद में भवन निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपए दिए हैं।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट की ओर से अतिथियों को साफा और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। पंडित नरोतम शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा, प्रभाकर दीक्षित, स्टाफ सदस्य, कॉलेज विकास समिति के सदस्य मुकेश जोशी और ट्रस्ट के मैनेजर सूरज बुच्चा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। नए लाइब्रेरी भवन के बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2354712