खेतड़ी में कपड़े के थैले बांटे,प्लास्टिक मुक्त का संदेश दिया:दुकानदारों और महिलाओं को बताए नुकसान, पर्यावरण को लेकर किया जागरूक
खेतड़ी में कपड़े के थैले बांटे,प्लास्टिक मुक्त का संदेश दिया:दुकानदारों और महिलाओं को बताए नुकसान, पर्यावरण को लेकर किया जागरूक
खेतड़ी : खेतड़ी में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोक सेवा ज्ञान मंदिर संस्था की ओर से कस्बे में प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दुकानदारों और महिलाओं को कपड़े के थैले वितरित किए गए। साथ ही प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने और पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की गई।
संस्था के तहसील प्रभारी मुकेश कुमार सैनी ने बताया-प्लास्टिक की थैलियों का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण प्रदूषण का प्रमुख कारण बन रहा है। प्लास्टिक कचरा सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा होने से गंदगी फैलती है। इससे नालियां अवरुद्ध होने के साथ आमजन को भी परेशानी होती है। प्लास्टिक का कचरा मिट्टी और जल को प्रदूषित करता है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव प्रकृति और जीव-जंतुओं पर पड़ता है।
बाजार जाते समय घर से लेकर निकलें कपड़े का थैला
मुकेश कुमार सैनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। बाजार में सामान खरीदने जाते समय घर से कपड़े का थैला लेकर निकलना चाहिए, ताकि प्लास्टिक की थैलियों की जरूरत नहीं पड़े। कपड़े के थैलों का बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है और ये प्लास्टिक का बेहतर विकल्प हैं।
अभियान के दौरान दुकानदारों और महिलाओं को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपने परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई। दुकानदारों से ग्राहकों को कपड़े के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया गया।
सामूहिक प्रयासों से बनेगा प्लास्टिक मुक्त वातावरण
सैनी ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। दैनिक जीवन की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव और स्वच्छता को प्राथमिकता देकर पर्यावरण प्रदूषण कम करने में योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने आमजन से आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2471565


