खेतड़ी में शहीद नेत्रभान सिंह का शहादत दिवस मनाया:गाड़राटा में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
खेतड़ी में शहीद नेत्रभान सिंह का शहादत दिवस मनाया:गाड़राटा में प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, जीवन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गाड़राटा गांव में गुरुवार को तहसील के प्रथम शौर्य चक्र विजेता शहीद नेत्रभान सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन लक्ष्मण सिंह तंवर रहे, जबकि अध्यक्षता पृथ्वी सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने शहीद नेत्रभान सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करने के साथ की।
मुख्य अतिथि कैप्टन लक्ष्मण सिंह तंवर ने कहा कि खेतड़ी तहसील में अनेक ऐसे वीर योद्धा हुए हैं, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। यहां पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों ने सेना में शामिल होकर देश सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि शहीद देश के लिए पूजनीय हैं और युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
आतंकियों से मुठभेड़ में हुए थे शहीद
शहीद नेत्रभान सिंह भारतीय सेना की 11 राजरीफ में सेवारत थे। 22 अक्टूबर 1992 को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान वे शहीद हो गए थे। जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में इनामी आतंकवादी गाजी खान और उसके तीन साथियों को मार गिराने के बाद नेत्रभान सिंह गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हुए थे।
उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया था।
तीन पीढ़ियों से देश सेवा की परंपरा
कार्यक्रम में बताया गया कि शहीद नेत्रभान सिंह के दादा ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था, जबकि उनके पिता हरिकिशन सिंह द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान राजपूताना राइफल्स में सेवाएं दे चुके थे। परिवार की देश सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके बेटे पृथ्वी सिंह और भतीजे वीरेंद्र सिंह भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा कर रहे हैं।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर समरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, विजयपाल सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह, महेंद्र गुर्जर, पवन दधीच, दुर्गा प्रसाद, उमाशंकर फरेरा, मुरारी लाल शर्मा, विनोद गुप्ता और नरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2471565


