[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज:राजेंद्र राठौड़ की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज:राजेंद्र राठौड़ की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

चूरू में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज:राजेंद्र राठौड़ की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

चूरू : चूरू में पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला परिषद सदस्य पद के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में पार्टी प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन से पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया। राठौड़ निवास के आगे हुए संबोधन कार्यक्रम में नेताओं ने प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पंचायती राज चुनाव ग्रामीण विकास और समस्याओं के समाधान के लिए अहम हैं। उन्होंने प्रत्याशियों से जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने को कहा।

विधायक हरलाल सहारण ने ग्रामीण विकास, सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशियों के साथ मिलकर चुनावी गतिविधियों को गति देने की अपील की। रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता से सीधे संपर्क को महत्वपूर्ण बताया।

इस मौके पर नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, पराक्रम सिंह, पदम सिंह राठौड़, चन्द्राराम गुरी, वासुदेव चावला, विजय शर्मा, भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया, विक्रम कोटवाद और दीपचंद राहड़ सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेताओं ने संगठनात्मक एकजुटता, जनसंपर्क और ग्रामीण विकास के मुद्दों को चुनावी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए प्रत्याशियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

जिला परिषद सदस्य के लिए कनिका सिंह व पराक्रम सिंह राठौड़ ने भरा नामांकन

जिला परिषद सदस्य पद के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। राजेंद्र राठौड़ की पुत्रवधू कनिका सिंह और पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ ने बुधवार को जिला परिषद सदस्य के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और उनकी पत्नी चांद कंवर भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin