[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार टच होने पर बोलेरो सवारों ने ताबड़तोड़ बरसाए मुक्के:बीमार बच्चे को हॉस्पिटल दिखाकर लाया था; सड़क पर 45 मिनट चले लात-घूंसे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार टच होने पर बोलेरो सवारों ने ताबड़तोड़ बरसाए मुक्के:बीमार बच्चे को हॉस्पिटल दिखाकर लाया था; सड़क पर 45 मिनट चले लात-घूंसे

कार टच होने पर बोलेरो सवारों ने ताबड़तोड़ बरसाए मुक्के:बीमार बच्चे को हॉस्पिटल दिखाकर लाया था; सड़क पर 45 मिनट चले लात-घूंसे

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के चुरू बाईपास तिराहे पर शुक्रवार दोपहर एक कार बोलेरो से टच हो गई। इसी मामूली बात पर बड़ा विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच सड़क पर ही मारपीट हो गई। करीब 45 मिनट तक हंगामा चला। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। लोगों ने बोलेरो कार के शीशे फोड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों पक्षों ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर 3 बजे की है।

बीमार बेटे को हॉस्पिटल दिखाकर लाया था

जानकारी के मुताबिक- झुंझुनूं में जीत की ढाणी निवासी सुनील अपने दोस्त के साथ 8 महीने के बीमार बच्चे को अस्पताल में दिखाकर गांव (जीत की ढाणी) लौट रहा था। चूरू बाइपास तिराहे पर एक बोलेरो में सवार कुछ युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया।

इसके बाद दोनों पक्षों में बहस होने लगी। सुनील ने बताया- बोलेरो में सवार युवकों ने उतरते ही मुझ पर 5-7 मुक्के बरसा दिए। मेरे मुंह से खून बहने लगा। अचानक हुए हमले से मैं संभल नहीं पाया। मैंने और मेरे दोस्त ने आरोपियों को विरोध किया तो मामला बढ़ गया।

मिठाई की दुकान में आरोपी पक्ष चले गए जिनको निकाल कर भीड़ और पीड़ित पक्ष द्वारा पीटा गया
मिठाई की दुकान में आरोपी पक्ष चले गए जिनको निकाल कर भीड़ और पीड़ित पक्ष द्वारा पीटा गया

दोनों पक्षों में सड़क पर मारपीट

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही लात-घूंसे चलने लगे। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर बोलेरो में सवार युवक भागकर मिठाई की दुकान, एक होटल और बाद में एक निजी अस्पताल में जाकर छिप गए। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यातायात भी प्रभावित हुआ।

मारपीट से नाराज सुनील और उसके साथी ने बोलेरो कार में तोड़फोड़ कर दी। शीशे फोड़ दिए। लोगों ने दोनों पक्षों को अलग करने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी ली, लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

बोला- समझ नहीं आया आखिर हमला क्यों किया

सुनील ने बताया- मैं अपने बीमार बच्चे को अस्पताल से लेकर घर लौट रहा था। समझ नहीं आया कि सामने वाले लोग किस बात पर इतने गुस्से में आ गए। मामूली बात पर अचानक हमला कर दिया।

सड़क पर काफी देर चला हंगामा..

लाल टीशर्ट पहने युवक सुनील अपने बेटे को हॉस्पिटल दिखाकर लौट रहा था। बोलेरो सवार ने पीटा तो उसने आरोपियों की पिटाई कर दी।
लाल टीशर्ट पहने युवक सुनील अपने बेटे को हॉस्पिटल दिखाकर लौट रहा था। बोलेरो सवार ने पीटा तो उसने आरोपियों की पिटाई कर दी।
आरोपी इसी सफेद रंग की बोलेरो कार में आए थे। गाड़ी टच होने की बात कहते हुए बोलेरो से उतरते ही सुनील पर मुक्के बरसा दिए। इसके बाद सुनील और उसके दोस्त ने लोगों की मदद से सभी को पीटा। बोलेरो के शीशे फोड़ दिए।

Related Articles