[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नंगली में 132 जीएसएस पर किसानों का प्रदर्शन:6 घंटे लगातार बिजली देने की मांग, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नंगली में 132 जीएसएस पर किसानों का प्रदर्शन:6 घंटे लगातार बिजली देने की मांग, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

नंगली में 132 जीएसएस पर किसानों का प्रदर्शन:6 घंटे लगातार बिजली देने की मांग, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह में स्थित 132 जीएसएस पर किसानों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। वे अघोषित बिजली कटौती से परेशान थे। किसानों ने बताया कि 132 जीएसएस से उन्हें 6 घंटे थ्री फेस बिजली मिलनी चाहिए। लेकिन, अभी 4 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। जो बिजली मिलती भी है, वह लगातार नहीं आती और बीच-बीच में कट जाती है।

कप्तान खेमचंद यादव, सरपंच संदीप सिंह और विजय सिंह यादव ने कहा कि फसलों की सिंचाई के लिए नियमित बिजली बहुत जरूरी है।

इस विरोध प्रदर्शन में बहलवान नगर, नंगली सलेदी सिंह, चरण सिंह नगर और कुम्हारों की ढाणी के किसान शामिल थे। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एईएन आशीष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 6 घंटे लगातार बिजली सप्लाई देने और बीच-बीच में होने वाली कटौती बंद करने की मांग की गई।

किसानों ने कहा कि अगर सोमवार तक बिजली सप्लाई ठीक नहीं हुई और 6 घंटे लगातार बिजली नहीं मिली, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर सरपंच संदीप सिंह, राजेंद्र यादव जेन, विजय सिंह यादव, कप्तान खेमचंद यादव, अनिल कुमावत, नरेश पाल लांबा, रामसिंह बटार, रमेश यादव, यासीन अली, रवि यादव, मनोज मेघवाल, सुरेंद्र कुमावत, ओमप्रकाश सोनी, प्रदीप जांगिड़, हरपाल सिंह यादव, रामचंद्र रायका, योगेंद्र सिंह, मनोज तुंदवाल, अमित यादव, सुनील यादव, सतीश, प्रभु सिंह, शेखावत, जितेंद्र शेखावत, प्रदीप जांगिड़ और मामराज सहित कई किसान मौजूद थे।

Related Articles