झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में पार्षद के लिए करोड़पति प्रत्याशी:BJP के राजेश बाबल सबसे अमीर, पढ़ें किसके पास कितनी घोषित प्रॉपर्टी
झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव में पार्षद के लिए करोड़पति प्रत्याशी:BJP के राजेश बाबल सबसे अमीर, पढ़ें किसके पास कितनी घोषित प्रॉपर्टी
झुंझुनूं : नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्रों से उनकी संपत्ति की तस्वीर सामने आई है। चार प्रमुख उम्मीदवारों के शपथ पत्रों के मुताबिक वार्ड-11 से भाजपा प्रत्याशी राजेश बाबल का परिवार करीब 4.71 करोड़ रुपए की घोषित संपत्ति के साथ सबसे संपन्न है। इसके बाद गुलजारीलाल शर्मा का परिवार करीब 3.40 करोड़, मनु धनखड़ का 2.92 करोड़ और वीरेंद्र डारा का परिवार करीब 2.12 करोड़ रुपए की संपत्ति रखता है। इनके शपथ पत्रों में कृषि भूमि, प्लॉट, दुकानें, एफडी, शेयर, कंपनियों में निवेश, वाहन और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण भी दर्ज हैं।
गुलजारीलाल शर्मा के परिवार की संपत्ति करीब 3.40 करोड़ रुपए
गुलजारीलाल शर्मा चारों प्रत्याशियों में दूसरे सबसे संपन्न उम्मीदवार हैं। उन्होंने शपथ पत्र में अपने नाम 92 लाख 48 हजार 441 रुपए की चल संपत्ति घोषित की है, जबकि पत्नी के नाम 1 करोड़ 11 लाख 99 हजार 769 रुपए की चल संपत्ति दर्ज है।
अचल संपत्ति 1 करोड़ 35 लाख 75 हजार रुपए की है। इस तरह परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपए है। उनके बैंक खातों में 70.64 लाख रुपए और पत्नी के खातों में 22.24 लाख रुपए जमा हैं। स्वयं के नाम 20.65 लाख रुपए और पत्नी के नाम 18.20 लाख रुपए की बीमा पॉलिसियां हैं।
पत्नी के पास 503 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 67.51 लाख रुपए, जबकि 500 ग्राम चांदी की कीमत 2.50 लाख रुपए घोषित की गई है। उनकी अचल संपत्ति में भी जमीन का हिस्सा सबसे अधिक है।
मनु धनखड़ के परिवार के नाम करीब 2.92 करोड़ रुपए की संपत्ति
वार्ड-49 से भाजपा प्रत्याशी और विधायक राजेंद्र भांबू के दामाद मनु धनखड़ ने अपने नाम 39 लाख 22 हजार 84 रुपए की चल संपत्ति घोषित की है, जबकि पत्नी के नाम 1 करोड़ 40 लाख 20 हजार 155 रुपए की चल संपत्ति दर्ज है।
अचल संपत्ति में मनु धनखड़ के नाम 43 लाख रुपए और पत्नी के नाम 70 लाख रुपए की संपत्ति है। इस तरह परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 2 करोड़ 92 लाख रुपए है। शपथ पत्र के अनुसार मनु धनखड़ के पास 25 लाख रुपए के शेयर और पत्नी के पास 50 हजार रुपए के शेयर हैं।
पत्नी के नाम करीब 12.47 लाख रुपए का वाहन दर्ज है। पत्नी के पास 500 ग्राम सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 73 लाख रुपए, जबकि 200 ग्राम चांदी की कीमत 1.30 लाख रुपए घोषित की गई है। चारों उम्मीदवारों में पत्नी के नाम सबसे अधिक चल संपत्ति भी मनु धनखड़ के परिवार में दर्ज है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352752

