निकाय चुनाव: कलेक्टर आशीष मोदी ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
लोसल में विद्यार्थियों ने दिया अधिक मतदान का संदेश, कलेक्टर ने स्कूल परिसर में किया पौधारोपण
सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत गुरुवार को लोसल के पीएमश्री राजकीय डेराज विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष मोदी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए जागरूक किया।

कलेक्टर आशीष मोदी ने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने घर-परिवार में मतदान को लेकर चर्चा करें और माता-पिता एवं परिजनों को मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के माध्यम से मतदान का संदेश प्रत्येक परिवार तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने लोसल में चुनाव तैयारियों और मतदाता जागरूकता गतिविधियों की सराहना करते हुए स्थानीय प्रशासन के बेहतर समन्वय और टीम भावना की प्रशंसा की। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी आशीष शर्मा, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह चौहान और नगर पालिका अधिकारियों के प्रयासों को भी सराहा।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को बिना भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352752

