[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में तंबाकू निषेध व नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय में तंबाकू निषेध व नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान

सीकर : राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में नशा मुक्ति समिति तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में तंबाकू निषेध, नशा मुक्ति एवं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता पांडेय के मार्गदर्शन में हुआ।

मुख्य वक्ता डॉ. संजय शर्मा ने विद्यार्थियों को तंबाकू एवं धूम्रपान से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने सक्रिय और निष्क्रिय धूम्रपान के नुकसान बताते हुए विद्यार्थियों से तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया।

प्राचार्य डॉ. सुनीता पांडेय ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नशे से दूरी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने की अपील की।

इस दौरान “नशा एक सामाजिक अभिशाप” विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कनिका साबू ने प्रथम, हिमांशी कुमावत ने द्वितीय और दीक्षा गढ़वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को नशामुक्ति तथा “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” की शपथ दिलाई गई। सभी ने तंबाकू व नशीले पदार्थों से दूर रहने, टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने और टीबी मुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles