बिसाऊ नगरपालिका चुनाव: नाम वापसी के बाद तस्वीर साफ, 77 प्रत्याशी मैदान में
19 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिया, 25 वार्डों में अब आमने-सामने और बहुकोणीय मुकाबला
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगरपालिका चुनाव में नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन 19 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद 25 वार्डों में कुल 77 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं।
नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वार्डों में जनसंपर्क, बैठकों और समर्थकों के साथ चुनावी रणनीति बनाने का दौर शुरू हो गया है। कई वार्डों में मुकाबला आमने-सामने, जबकि कई वार्डों में बहुकोणीय नजर आ रहा है।
अब प्रत्याशियों की नजर 11 सितंबर को होने वाले मतदान पर है। इसके बाद 14 सितंबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अब जनता करेगी फैसला
नाम वापसी के बाद सभी प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के साथ प्रत्येक वार्ड में प्रत्याशियों की स्थिति और मुकाबले को लेकर चर्चाएं भी तेज होंगी। अब बिसाऊ की जनता का वोट ही तय करेगा कि किस प्रत्याशी के सिर जीत का सेहरा बंधेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2352697

