[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियालो राजस्थान अभियान में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

हरियालो राजस्थान अभियान में जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित

छितरवाल बालाजी, जीणवास में 500 से अधिक पौधे लगाए, ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ का दिया संदेश

सीकर : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिला प्रशासन और वन विभाग की ओर से बुधवार को छितरवाल बालाजी, जीणवास में जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी सचिव सुबीर कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान 500 से अधिक पौधे लगाए गए।

प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने पीपल, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने करंज और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बीलपत्र का पौधा लगाया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण और रंगोली के माध्यम से मतदान जागरूकता का संदेश दिया गया।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को मतदाता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता की लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नगरीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव-2026 में अधिक से अधिक मतदान करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने और अधिक से अधिक सहजन के पौधे लगाने की अपील की। मुख्य वन संरक्षक विजय एन. ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन से निपटने के लिए सामूहिक रूप से वृक्षारोपण करने पर जोर दिया।

एक लीटर पानी विधि से मजबूत होती हैं पौधों की जड़ें

पद्मश्री सुंडाराम वर्मा ने एक लीटर पानी विधि से पौधे तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम मात्रा में पानी देकर पौधों की अंदरूनी जड़ों को मजबूत किया जा सकता है, जिससे पौधे लंबे समय तक जीवित रहने और स्वयं पानी अवशोषित करने में सक्षम होते हैं।

कार्यक्रम में एडीएम सिटी भावना शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, डीएफओ प्रदीप कुमार सहित वन विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारी, ग्रामीण और आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles