एसडीएम दफ्तर के बाहर जानलेवा हमले के 3 आरोपी गिरफ्तार
निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान दो पक्षों में हुआ था विवाद, 6 लोग हुए थे घायल; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
फतेहपुर : निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान एसडीएम कार्यालय और न्यायालय परिसर के पास दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 31 अगस्त को हुई घटना में छह लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 5 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, जयपुर रेंज महानिरीक्षक राहुल प्रकाश और डीवाईएसपी नोपा राम भाखर के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई तेज की। मौके पर शांति भंग करने के आरोप में चार लोगों को भी गिरफ्तार कर पाबंद किया गया था।
पुलिस के अनुसार मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। वारदात में शामिल अन्य नामजद आरोपियों और बाहरी लोगों की तलाश में पुलिस टीम अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।
चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर होगी सख्ती
थाना प्रभारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। प्रकरण दर्ज होने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 5 सितंबर तक पुलिस हिरासत मिली है। अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने या शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2350743

