कुएं से बदबू आई,19-दिन से लापता युवक का शव मिला:मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा था, पुलिस भी तलाश में जुटी थी
कुएं से बदबू आई,19-दिन से लापता युवक का शव मिला:मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा था, पुलिस भी तलाश में जुटी थी
सीकर : सीकर के दादिया थाना इलाके में 19 दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव उसके खेत के कुएं में ही पड़ा मिला। कुएं से बदबू आने के चलते परिवार के लोग पास गए। कुएं के नजदीक ही युवक का मोबाइल पड़ा था। शाम को पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। दादिया थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दादिया थाना SHO संजय पूनियां के अनुसार, मृतक का नाम हरेंद्र (43) निवासी गोठड़ा तगेलान है। मृतक के परिवार ने 13 अगस्त को पुलिस थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। परिवार ने बताया था कि हरेंद्र कहीं लापता हो गया। मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टेक्निकल सोर्सेज के आधार पर हरेंद्र का पता लगा रही थी।
कुएं से बदबू आई तो शव मिला
इसी बीच बुधवार को हरेंद्र के परिजनों को कुएं से बदबू आने लगी। जब लोग कुएं के पास गए तो हरेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ पड़ा मिला। इसके बाद कुएं में देखा तो अंदर हरेंद्र का शव था। इसे पुलिस की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। फिर शव को एसके अस्पताल लाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।
जानकारी के अनुसार हरेंद्र अविवाहित था। जिस कुएं में शव मिला वह कुआं भी लंबे समय से बंद था। ऐसे में कुएं के पास लोगों की आवाजाही कम ही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के हकीकत कारणों का पता चल पाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2350742
