उदयपुरवाटी में नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़:284 NOC जारी, पिछले दो दिनों में 72 नामांकन पत्र जमा
उदयपुरवाटी में नामांकन के आखिरी दिन उमड़ी भीड़:284 NOC जारी, पिछले दो दिनों में 72 नामांकन पत्र जमा
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में नगर पालिका चुनाव 2026 के लिए पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सोमवार को अंतिम दिन है। सुबह से ही निर्वाचन अधिकारी और उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर नामांकन दाखिल करने वाले संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ है।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीओ तानिया रिणवां की ओर से नामांकन प्रक्रिया को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि कार्यालय में अनावश्यक भीड़ न हो और नामांकन पत्रों की जांच का काम निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके।
284 लोगों को NOC जारी, सुबह तक 250 फॉर्म खरीदे
नगर पालिका की ओर से सोमवार सुबह तक 284 लोगों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी किए जा चुके थे। चुनाव लड़ने के लिए NOC जरूरी होने के कारण इसे नामांकन प्रक्रिया की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं सोमवार सुबह 10 बजे तक 250 नामांकन पत्र बांटे गए। इसके मुकाबले पिछले दो दिनों में केवल 72 नामांकन पत्र जमा हुए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2348960
