[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी अंचल में राजपूत एकता समारोह का पोस्टर विमोचन:समाज की एकता, भाईचारे और गौरव को मजबूत करने का लक्ष्य

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

शेखावाटी अंचल में राजपूत एकता समारोह का पोस्टर विमोचन:समाज की एकता, भाईचारे और गौरव को मजबूत करने का लक्ष्य

शेखावाटी अंचल में राजपूत एकता समारोह का पोस्टर विमोचन:समाज की एकता, भाईचारे और गौरव को मजबूत करने का लक्ष्य

बबाई : शेखावाटी अंचल में राजपूत समाज की एकता और गौरव को समर्पित ‘केसरियामय विशाल राजपूत एकता समारोह’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सोमवार, 7 सितंबर 2026 को प्रातः 11:15 बजे खेतड़ी क्षेत्र के पपुरना स्थित श्री शाकम्भरी माता मंदिर में महाराजा नरदेव स्मृति स्थापना स्थल पर होगा।

इस समारोह का उद्देश्य राजपूत समाज की एकता, भाईचारे और गौरव को मजबूत करना है। आयोजकों को उम्मीद है कि इसमें बड़ी संख्या में राजपूत समाज के लोग शामिल होंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र सिंह भाटी मौजूद रहेंगे। महाराजा श्री नरदेव स्मृति संस्थान के संस्थापक घनश्याम सिंह निर्वाण और श्री राजपूत करणी सेना झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह फौजी इस आयोजन के प्रमुख आयोजक हैं।

आयोजन समिति ने हाल ही में समारोह का पोस्टर विमोचन किया। आयोजकों ने समस्त राजपूत समाज, युवा साथियों और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Related Articles