बठोठ में कांग्रेस का बूथ-वार संगठनात्मक संवाद:कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने पर किया मंथन, कर्मचारियों के तबादले का विरोध
बठोठ में कांग्रेस का बूथ-वार संगठनात्मक संवाद:कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने पर किया मंथन, कर्मचारियों के तबादले का विरोध
नेछवा : बठोठ में कांग्रेस के बूथ-वार संगठनात्मक संवाद अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार शाम को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीर लोठजी स्मारक बठोठ में बूथ संख्या 260 और 261 की कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी के लिए थी, जिसकी अध्यक्षता पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष देवीलाल ने की।
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर व्यापक मंथन हुआ। इसमें संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, पार्टी के कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और पंचायत क्षेत्र की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की गई।
सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र बाटड़ ने इस अवसर पर कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय रहने और संगठन को हर बूथ के घर-घर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बठोठ गांव के कर्मचारियों के स्थानांतरण पर निंदा
कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष देवीलाल कलवानियां सहित रामअवतार पारीक, नरसीदत्त सोनी, नाथूराम निठारवाल, हरिराम ढाका, बीएलए नेमीचंद निठारवाल और त्रिलोक ख्यालिया ने कहा कि प्रदेश में किसान, कर्मचारी, युवा और आम नागरिक अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से बठोठ गांव के कर्मचारियों को पाकिस्तान सीमा के पास 400 किलोमीटर दूर गांवों में स्थानांतरित करने की निंदा की।
बूथ कांग्रेस कमेटी ने इस कदम को स्कूलों को अध्यापकों से और अस्पतालों को चिकित्सकों से वंचित करने का अन्यायपूर्ण कार्य बताया। वक्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बठोठ गांव इस तरह के अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा, जिससे गरीब मजदूर किसानों के बच्चे शिक्षा से वंचित हों।
बैठक का मंच संचालन पंचायत समिति सदस्य राकेश वर्मा और नरेंद्र सैनी ने किया। इस दौरान रामस्वरूप निठारवाल, मनजी मनियार, महेश आलड़िया, रामकुमार ढाका, महेश खीचड़, रमेश सेपट, सोहन लाल खीचड़, रामकुमार ढाका, सुनील आलड़िया, ओंकारमल निठारवाल, रमेश ख्यालिया, रियाजुद्दीन सांखला, हरिराम ख्यालिया, भागचंद बिस्सू, घीसाराम भैरी, किशनाराम निठारवाल, नवरंग बिस्सू, दिनेश मोदी, रमेश ख्यालिया, सांवरमल ख्यालिया, भींवाराम खीचड़, भागीरथ कलवानियां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2341806


