कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष और पत्नी को दिया टिकट:6 पार्षदों को दोबारा मौका, वार्ड 1 में टिकट बदलकर पूर्व पार्षद के बेटे को बनाया उम्मीदवार
कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष और पत्नी को दिया टिकट:6 पार्षदों को दोबारा मौका, वार्ड 1 में टिकट बदलकर पूर्व पार्षद के बेटे को बनाया उम्मीदवार
नवलगढ़ : नवलगढ़ नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की दो सूची जारी की है। विधानसभा प्रभारी किशन सिंह चौहान ने 45 में से 40 वार्डों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। दूसरी सूची में एक उम्मीदवार को बदला गया है। पार्टी ने कई पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है, वहीं कई निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष और पत्नी को मिला टिकट
नवलगढ़ में जारी की गई कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बलदेव सैनी को वार्ड 32 और उनकी पत्नी पुष्पा देवी को वार्ड 38 से टिकट मिला है। वहीं पूर्व पालिकाध्यक्ष रिछपाल सैनी की पत्नी माया देवी को वार्ड 5 उम्मीदवार बनाया है।
इसी तरह पूर्व पार्षद धर्मेंद्र पारीक को वार्ड 7, अदनान खत्री को वार्ड 9, महेंद्र कुमार सैनी को वार्ड 21, मोहम्मद जाबिद को वार्ड 40, वार्ड 45 से रामावतार ढंढ, और मंजू देवी को वार्ड 24 से फिर चुनाव मैदान में उतारा गया है। वार्ड 35 में पूर्व पार्षद अनिल शर्मा की पत्नी सीमा शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।
वार्ड 1 में टिकट बदला
वार्ड 12 में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया के भतीजे विक्रम चोटिया की पत्नी दीक्षा को टिकट मिला है। वार्ड 1 में टिकट बदलकर अब आरती कुमारी की जगह पूर्व पार्षद रहे छितरमल सैनी के बेटे कैलाश सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व पार्षद अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। अब शेष 5 वार्डों में कांग्रेस किन चेहरों को मैदान में उतारती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2341806


