[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नामांकन के दूसरे दिन 60 प्रत्याशियों ने भरे 72 आवेदन:श्रीमाधोपुर में कांग्रेस-भाजपा सूची से पहले 61 दावेदारों ने किया नामांकन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

नामांकन के दूसरे दिन 60 प्रत्याशियों ने भरे 72 आवेदन:श्रीमाधोपुर में कांग्रेस-भाजपा सूची से पहले 61 दावेदारों ने किया नामांकन

नामांकन के दूसरे दिन 60 प्रत्याशियों ने भरे 72 आवेदन:श्रीमाधोपुर में कांग्रेस-भाजपा सूची से पहले 61 दावेदारों ने किया नामांकन

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। इस दिन 60 प्रत्याशियों ने 72 नामांकन आवेदन दाखिल किए। अब तक कुल 61 प्रत्याशी 74 आवेदन जमा कर चुके हैं।

नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-बाजे लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इससे कार्यालय परिसर में दिनभर चुनावी माहौल बना रहा। नामांकन पत्र लेने और उनकी जांच करवाने के लिए भी संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों की भीड़ देखी गई।

श्रीमाधोपुर नगर पालिका के 35 वार्डों में पार्षद पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। ऐसे में सोमवार को नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

रविवार को निर्देशन पत्र की जांच करवा सकते हैं प्रत्याशी

रिटर्निंग ऑफिसर सौरभ भाम्बु ने बताया कि प्रत्याशी रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नाम निर्देशन पत्र की जांच करवा सकते हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सोमवार को समय पर नामांकन दाखिल किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे के बाद कोई भी नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Articles