गुढ़ागौड़जी में 6 दिसंबर को रक्तदान शिविर, जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर होगा आयोजन, एससी-एसटी समाज की बैठक में किया समारोह के पोस्टर का विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : कस्बे के भोड़की रोड स्थित मेघवाल कृषि फार्म हाउस पर रविवार को एससी-एसटी समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 6 दिसंबर को रक्तदान शिविर एवं जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान समाज के लोगों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। बाबा साहेब की स्मृति में रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया जाएगा।
बैठक में पंकज खाजपुरिया, महेंद्र चनानिया, रामकरण नारनौलिया, मोहन कायल, जीतू गोठवाल, पवन मेघवाल, राहुल जाटव, गोकुल माहीच, शीशराम सिलोलिया, शक्तिमान वाल्मीकि, लक्की कांटीवाल एवं सुरज्ञान मीणा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2581782

