[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ओजटू में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:पीहर पक्ष ने पति, सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया; बोले-मारकर शव लटकाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ओजटू में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:पीहर पक्ष ने पति, सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया; बोले-मारकर शव लटकाया

ओजटू में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत:पीहर पक्ष ने पति, सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाया; बोले-मारकर शव लटकाया

चिड़ावा : ओजटू में शनिवार रात विवाहिता अनु कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीहर पक्ष ने रविवार को पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर पति अमित कुमार, सास-ससुर और अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, छापोली निवासी अनु की शादी 2025 में ओजटू निवासी अमित कुमार से हुई थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल में अनु को परेशान किया जाता था और उसके साथ बार-बार मारपीट होती थी। अनु ने इसकी जानकारी अपने पीहर पक्ष को भी दी थी।

अनु के ससुर जोखीराम ने उनकी मौत की सूचना पीहर पक्ष को दी। इसके बाद अनु के दोनों भाई और मां ओजटू पहुंचे। तब तक अनु का शव सरकारी अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। परिजनों का आरोप है कि अनु की हत्या कर शव को लटकाया गया। सूचना मिलने पर डीएसपी गौरव गुर्जर भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77