[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इस्लामपुर में युवती को जबरन ले जाने का आरोप, घंटेभर चला हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इस्लामपुर में युवती को जबरन ले जाने का आरोप, घंटेभर चला हंगामा

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे युवक-युवती, तीन-चार गाड़ियों में पहुंचे युवती के परिजन; मारपीट और जेवर ले जाने का भी आरोप, बगड़ थाने में मामला दर्ज

झुंझुनूं : जिले के इस्लामपुर कस्बे में शनिवार को लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती को उसके परिजनों द्वारा कथित रूप से जबरन ले जाने का मामला सामने आया है। चिंचड़ोली रोड स्थित जुलाहा बस्ती में करीब एक घंटे तक हंगामा और हाथापाई हुई। युवक ने युवती के परिजनों पर मारपीट करने, जबरन युवती को गाड़ी में बैठाकर ले जाने तथा घर से सोने-चांदी के जेवर ले जाने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर बगड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

कॉलेज में हुई दोस्ती, साथ रहने का लिया फैसला

इस्लामपुर निवासी राहुल पुत्र सतवीर जुलाहा ने बताया कि वह और खेतड़ी क्षेत्र के खरखड़ा गांव की युवती सीथल (बड़ागांव) स्थित एक महाविद्यालय में जीएनएम की पढ़ाई कर रहे थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। गत 18 नवंबर को दोनों जयपुर चले गए, जहां लिव-इन रिलेशनशिप से संबंधित दस्तावेज तैयार करवाए। इस बीच युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी।

न्यायालय में साथ रहने की इच्छा जताने का दावा

राहुल के अनुसार दोनों ने कोपर पुलिस थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज करवाए थे। इस दौरान युवती ने उसके साथ रहने की इच्छा जताई थी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को खेतड़ी न्यायालय में पेश किया, जहां भी युवती ने राहुल के साथ रहने की इच्छा व्यक्त की। राहुल का दावा है कि न्यायालय की अनुमति के बाद दोनों इस्लामपुर स्थित उसके घर आ गए थे।

तीन-चार गाड़ियों में पहुंचे परिजन, मारपीट का आरोप

राहुल ने बताया कि शनिवार को युवती के परिजन तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर उसके घर पहुंचे। पहले युवती से समझाइश की गई। उसके नहीं मानने पर कथित रूप से युवती, राहुल और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद युवती को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। इस दौरान ग्रामीणों और युवती के परिजनों के बीच भी हाथापाई हुई।

राहुल ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों के साथ खरखड़ा गांव का सरपंच भी मौजूद था। इसके अलावा घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और घटना का वीडियो बना रहे एक युवक का मोबाइल भी ले जाने का आरोप लगाया गया है।

सरपंच सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद राहुल के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। राहुल ने बगड़ थाने में खरखड़ा सरपंच एवं इस्लामपुर निवासी सुखवीर मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की वर्तमान स्थिति और पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77