[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आथुणी गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भेंट:मां की स्मृति में बेटे ने किया दान, भक्तों को मिलेगा ठंडा पानी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

आथुणी गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भेंट:मां की स्मृति में बेटे ने किया दान, भक्तों को मिलेगा ठंडा पानी

आथुणी गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं के लिए वाटर कूलर भेंट:मां की स्मृति में बेटे ने किया दान, भक्तों को मिलेगा ठंडा पानी

नेछवा : नेछवा की आथुणी गोगामेड़ी में श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर भेंट किया गया है। यह वाटर कूलर स्वर्गीय कमला देवी की स्मृति में उनके सुपुत्र राम लखन पुत्र सुरजाराम रैगर द्वारा दान किया गया है। भीषण गर्मी के दौरान गोगामेड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की दृष्टि से यह सेवा कार्य एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

वाटर कूलर भेंट किए जाने पर उपस्थित ग्रामीणों ने राम लखन रैगर और उनके परिवार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे जनसेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण बताया।

इस मौके पर नेछवा के अनिल पुजारी, पंचायत समिति सदस्य अनिल रैगर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोर रैगर, पूर्व पंच बेगराज रैगर, महावीर माली, अजीज खां, मेड़ी के पुजारी छोटूराम नायक, सोहन लाल रैगर और सीताराम जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker