[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पूर्व सभापति और पत्नी ने नामांकन दाखिल किया:कांग्रेस और भाजपा की सूची जारी होने से पहले ही नॉमिनेशन शुरू हुए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पूर्व सभापति और पत्नी ने नामांकन दाखिल किया:कांग्रेस और भाजपा की सूची जारी होने से पहले ही नॉमिनेशन शुरू हुए

सीकर में पूर्व सभापति और पत्नी ने नामांकन दाखिल किया:कांग्रेस और भाजपा की सूची जारी होने से पहले ही नॉमिनेशन शुरू हुए

सीकर : सीकर नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा की सूची जारी नहीं हुई है। वहीं, आज बड़ी संख्या में लोगों ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस से दावेदारी कर रहे सीकर नगर परिषद के पूर्व सभापति जीवण खां और उनकी पत्नी खतीजा बानो नामांकन दाखिल करने पहुंचे। जीवण खां और उनकी पत्नी ने वार्ड नंबर 15 और 16 से आवेदन किया है। इसके अलावा कांग्रेस से अन्य कई दावेदारों ने आवेदन कर दिया है। बता दें कि 31 अगस्त नामांकन की लास्ट डेट है।

कलेक्ट्रेट के बाहर पूर्व सभापति जीवण खां ने बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लिया।
कलेक्ट्रेट के बाहर पूर्व सभापति जीवण खां ने बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद लिया।

भाजपा के दावेदारों ने नहीं किया नामांकन

भाजपा से टिकट मांगने वाले लोगों ने अभी तक अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। सभी सूची का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कैंडिडेट ओपन जिप्सी में सवार होकर नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे।
कैंडिडेट ओपन जिप्सी में सवार होकर नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे।

कांग्रेस ने दावेदारों को रात में कॉल किया

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस पार्टी के द्वारा रात को टिकट मिलने वाले लोगों को कॉल कर दिया गया था। ऐसे में आज कई लोगों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

Related Articles