[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के 2 शोरूम में भीषण आग:40 से ज्यादा स्कूटी-बाइक-ऑटो जले, करोड़ों के नुकसान की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के 2 शोरूम में भीषण आग:40 से ज्यादा स्कूटी-बाइक-ऑटो जले, करोड़ों के नुकसान की आशंका

सीकर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के 2 शोरूम में भीषण आग:40 से ज्यादा स्कूटी-बाइक-ऑटो जले, करोड़ों के नुकसान की आशंका

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में शनिवार सुबह 4 बजे 2 इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में भीषण आग लग गई। दोनों शोरूम और उनमें रखे 40 इलेक्ट्रिक व्हीकल जल गए। आग इतनी भीषण थी कि पास के ऑटो पार्ट्स के शो रूम को भी चपेट में ले लिया। दमकल की 5 गाड़ियों से करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

SHO राजाराम लेघा ने बताया- सबसे पहले आग बीएस ऑटोमोबाइल में लगी जो बढ़ते-बढ़ते बच्चन मोटर्स तक पहुंच गई। दोनों शोरूम पूरी तरह से जल गए। शोरूम मालिक भैरोंसिंह शेखावत का मकान शोरूम के पीछे ही है। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले भैरोंसिंह शेखावत और उनका परिवार मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने से करोड़ों के नुकसान की आशंका है।

एसएचओ ने बताया- घटना सुबह 4 की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब ढाई घंटे लग गया। आग पास में ही स्थित हुंडई के ऑटो पार्ट्स के शोरूम तक पहुंच गई। जिसमें भी स्पेयर पार्ट्स,एयर कंडीशन सहित लाखों रुपए का सामान जल गया।

40 वाहन जलकर राख

SHO राजाराम लेघा ने बताया- भैरोंसिंह शेखावत का बीएस ऑटोमोबाइल और बच्चन मोटर्स नाम से इलेक्ट्रिक वाहनों को दो शोरूम है।इनमें बीएस ऑटोमोबाइल में इलेक्ट्रिक स्कूटी,बाइक और बच्चन मोटर्स ऑटो,ई-रिक्शा का है। जानकारी के अनुसार दोनों शोरूम में करीब 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक ऑटो थे। आग लगने की वजह से करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा। पुलिस को अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट होने से शोरूम में आग लगी होगी। फिलहाल यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पूरे क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद कराई गई

SHO ने बताया-आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई बंद करवाई, इसके बाद एक साइड वाहनों की आवाजाही रुकवाई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। शोरूम में प्लास्टिक रबड़ होने की वजह से आग बुझाने में लगा। अभी भी एक दमकल को मौके पर खड़ा करवाया गया है। – राजाराम लेघा, SHO गोकुलपुरा

सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS

गाड़ी के शोरूम में प्लास्टिक और रबर होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
गाड़ी के शोरूम में प्लास्टिक और रबर होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ढाई घंटे में आग पर काबू पाया।
शोरूम में खड़े वाहन पूरी तरह जल गए।
शोरूम में खड़े वाहन पूरी तरह जल गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77