[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर रेलवे फाटक के पास सड़क बदहाल:बायला-रामसीसर सहित रामनगर बास मार्ग पर आवागमन बाधित, आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर रेलवे फाटक के पास सड़क बदहाल:बायला-रामसीसर सहित रामनगर बास मार्ग पर आवागमन बाधित, आमजन परेशान

सरदारशहर रेलवे फाटक के पास सड़क बदहाल:बायला-रामसीसर सहित रामनगर बास मार्ग पर आवागमन बाधित, आमजन परेशान

सरदारशहर : सरदारशहर में रेलवे फाटक के पास सड़क की खराब स्थिति के कारण बायला, रामसीसर और रामनगर बास क्षेत्र के निवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त सड़क और बरसात के मौसम में जमा कीचड़ के कारण इस मार्ग पर आवागमन मुश्किल हो गया है।

लंबे समय से सड़क की हालत खराब

सड़क सरदारशहर को कई गांवों से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, लंबे समय से इसकी हालत खराब है। नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार शिकायतें दी गई हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

स्थानीय निवासी अश्विनी ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया गया है। बरसात के दिनों में रास्ते में कीचड़ भर जाने से पैदल चलने वालों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। कई बार वाहन फिसलने की स्थिति भी बन जाती है।

आयुक्त बोले-आचार संहिता हटने के बाद नया प्रस्ताव लिया जाएगा

नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में आचार संहिता लागू है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर परिषद बोर्ड की साधारण सभा की बैठक में सड़क निर्माण के लिए नया प्रस्ताव लिया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद ही सड़क निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles