सादुलपुर में 6.20 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर जाने लगा, तलाशी में जेब से मिली नशीली पदार्थ की पुड़िया
सादुलपुर में 6.20 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस को देखकर जाने लगा, तलाशी में जेब से मिली नशीली पदार्थ की पुड़िया
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को एक युवक को 6.20 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। टीम में कांस्टेबल नगेंद्र, राहुल और कुलदीप शामिल थे।
पुलिस टीम राजगढ़-चूरू रोड पर पिलानी पुलिया बाईपास के नीचे पहुंची तो वहां एक युवक बैठा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक खड़ा होकर वहां से जाने लगा। इस पर पुलिस को शक हुआ और उसे रोककर पूछताछ की गई। युवक ने अपनी पहचान लक्की पुत्र जैन सांसी (19), निवासी वार्ड नंबर 13, माता मंडी, राजगढ़ के रूप में बताई।
पैंट की जेब से मिली जिप थैली
पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसकी पैंट की बाईं जेब से एक पारदर्शी जिप थैली मिली। इसमें हल्के भूरे रंग का ठोस पदार्थ था। पुलिस के अनुसार, जांच में पदार्थ हेरोइन/चिट्टा पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर मादक पदार्थ का कुल वजन 6.20 ग्राम निकला।
पूछताछ में दूसरे युवक का नाम बताया
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने से संबंधित कोई लाइसेंस या परमिट नहीं मिला। प्रारंभिक पूछताछ में लक्की ने पुलिस को बताया कि यह हेरोइन/चिट्टा उसे रोहित सांसी निवासी राजगढ़ ने दिया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2331473

