सीकर में पुलिस कॉन्स्टेबल की राजकीय सम्मान से की अंत्येष्टि:जवानों ने फायर कर दी सलामी; आमने-सामने बाइक टकराने से हुई थी मौत
सीकर में पुलिस कॉन्स्टेबल की राजकीय सम्मान से की अंत्येष्टि:जवानों ने फायर कर दी सलामी; आमने-सामने बाइक टकराने से हुई थी मौत
दांतारामगढ़ : सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र की खाचरियावास पुलिस चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार की पैतृक गांव में रणजीपुरा रेनवाल में सोमवार को अंत्येष्टि हुई। कॉन्स्टेबल सुरेश की रविवार शाम को एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर घरवालों को सोमवार सुबह सौंप दिया गया था। कॉन्स्टेबल सुरेश के पैतृक गांव में गमगीन माहौल में पार्थिव देह की अंत्येष्टि की गई। पुलिस जवानों ने फायर कर सलामी दी।

डिप्टी एसपी राजेश गोयल और सीआई राजेश डूडी समेत पुलिस कार्मिकों ने पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किए। खाचरियावास चौकी प्रभारी ASI यादराम ने बताया- कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार बाइक पर सवार होकर रविवार शाम घर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आई एक तेज स्पीड की बाइक से टक्कर हो गई और चोट आने से सुरेश की मौत हो गई।
पुलिसकर्मियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
अंत्येष्टि के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी पुष्पचक्र अर्पित किए और पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डिप्टी एसपी राजेश गोयल ने दिवंगत कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार के बेटे योगेश कुमार को तिरंगा सौंपकर सैल्यूट किया। बड़े बेटे ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सुआलाल, दांता पुलिस चौकी प्रभारी ASI बनवारी लाल बुरड़क समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
पहले देखें PHOTOS
कॉन्स्टेबल सुरेश कुमार की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित करते पुलिसकर्मी।
गांव वालों और परिजनों ने भी पुष्प अर्पित किए।
पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331463

