सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज
कांग्रेस पर्यवेक्षक हरिशंकर जांगिड़ 25 अगस्त से तीन दिवसीय दौरे पर, विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : आगामी निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निकाय चुनाव पर्यवेक्षक हरिशंकर जांगिड़ 25 अगस्त से सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बुहाना, सिंघाना और सूरजगढ़ नगर पालिका क्षेत्रों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
सूरजगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने बताया कि पर्यवेक्षक हरिशंकर जांगिड़ अपने दौरे के दौरान निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा करेंगे। बैठकों में चुनावी रणनीति, संगठन की तैयारियों, वार्ड स्तर पर पार्टी की स्थिति तथा संभावित प्रत्याशियों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी निकाय चुनावों में मजबूती के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी की ओर से निकाय चुनाव में कांग्रेस टिकट के इच्छुक दावेदारों से आवेदन पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे। संभावित प्रत्याशियों की सामाजिक एवं राजनीतिक सक्रियता, संगठन के प्रति योगदान तथा संबंधित वार्ड में उनकी स्थिति सहित विभिन्न पहलुओं पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी।
पर्यवेक्षक हरिशंकर जांगिड़ के दौरे को आगामी निकाय चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीनों नगर पालिका क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं में समन्वय बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने पर विशेष जोर रहेगा।
कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार, बुहाना, सिंघाना और सूरजगढ़ में होने वाली बैठकों में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों और टिकट के दावेदारों की भागीदारी रहेगी। बैठकों के माध्यम से जमीनी स्तर पर पार्टी की तैयारियों का फीडबैक भी लिया जाएगा, ताकि आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूत स्थिति में उतारा जा सके।
तीन दिवसीय दौरे के दौरान पर्यवेक्षक जांगिड़ स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। कांग्रेस संगठन का लक्ष्य निकाय चुनाव में मजबूत प्रत्याशियों के चयन के साथ वार्ड स्तर पर प्रभावी चुनावी रणनीति तैयार करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2331381


