[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में पुलिस और क्युआरटी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च, आमजन को दिया सुरक्षा का अहसास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में पुलिस और क्युआरटी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च, आमजन को दिया सुरक्षा का अहसास

उदयपुरवाटी में पुलिस और क्युआरटी के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च, आमजन को दिया सुरक्षा का अहसास

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में नगर पालिका चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च वृत्ताधिकारी नवलगढ़ के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें क्विक रिस्पांस टीम के सशस्त्र जवानों के साथ स्थानीय पुलिस थाने का भारी जाब्ता शामिल रहा।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य चुनाव के दौरान कस्बे में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखना और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण निर्मित करना है। जवानों का दल पुलिस थाने से रवाना होकर शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों से होता हुआ गुजरा।

थानाधिकारी रामपाल मीणा ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, आचार संहिता के उल्लंघन या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने कस्बे वासियों से शांति बनाए रखने तथा निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनने की अपील की। शहर में फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस की चौकसी देख आम नागरिकों को सुरक्षा का संदेश दिया।

Related Articles