[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

​रंग लाई कोतवाल महेंद्र मीणा की टीम की मेहनत, ​चार दिन बाद फतेहपुर एटीएम लूटने की कोशिश करने वालों को कोतवाल महेंद्र मीणा ने टीम के साथ दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

​रंग लाई कोतवाल महेंद्र मीणा की टीम की मेहनत, ​चार दिन बाद फतेहपुर एटीएम लूटने की कोशिश करने वालों को कोतवाल महेंद्र मीणा ने टीम के साथ दबोचा

​चार दिन तक कोतवाल टीम के साथ लगातार हरियाणा नूंह-मेवात में डटे रहे, ​डिप्टी बोले-दिलेर खान की दिलेरी और भवानी सिंह की हिम्मत काम आई : 6 पुलिस थानों को मीडिया द्वारा तुरंत सूचना दिए जाने के बाद भी हाथ से निकले थे लुटेरे, बाइक लेकर मौके पर 5 मिनट में घटनास्थल पहुंचे थे कोतवाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : ​आबिद खान

​फतेहपुर : ​बीते 19 अगस्त की देर रात करीब 2:00 बजे फतेहपुर चुंगी नाका, सरदारपुरा बस स्टैंड पर स्थित आईसीआईसीआई आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को निशाना बनाने आए चार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों के दुस्साहस का फतेहपुर पुलिस ने करारा जवाब दिया है। आमजन के अप्रतिम साहस और खाकी के इकबाल के बेजोड़ तालमेल से फतेहपुर कोतवाली पुलिस को एक ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है।

ऐसे काटा बदमाशों ने एटीएम

4 दिन तक कोतवाल हरियाणा मेवात डटे रहे टीम के साथ
​4 दिन तक लगातार हरियाणा के अति-संवेदनशील नूंह-मेवात इलाके के बीहड़ों में अपनी विशेष टीम के साथ एक ही यूनिफॉर्म में बिना समय पर खाए-पिए डटे रहे जांबाज कोतवाल महेंद्र मीणा ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

​डिप्टी बोले— दिलेर खान की दिलेरी और भवानी सिंह की हिम्मत काम आई

​फतेहपुर डीवाईएसपी नोपा राम भाखर ने मीडिया को स्पष्ट शब्दों में बताया कि नागरिक दिलेर खान की दिलेरी और भवानी सिंह की हिम्मत से पुलिस को इस गिरोह को दबोचने में काफी सहयोग मिला।

दिलेर खान दाडून्दा

​वहीं अपनी आक्रामक व साहसी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले कोतवाल महेंद्र मीणा ने बताया कि दिलेर खान द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर बदमाशों का पीछा करते हुए बनाया गया वीडियो जांच में बेहद उपयोगी, अचूक और निर्णायक साबित हुआ।

भवानी सिंह होटल शेखा जी

​पुलिस के अनुसार बदमाशों ने भागते समय रास्ते में कई बार गाड़ी की नंबर प्लेट बदली, दिशा बदली और पुलिस को लगातार भ्रमित करने का प्रयास किया। लेकिन एक बहादुर नागरिक द्वारा बनाया गया वीडियो पुलिस की जांच की ऐसी अटूट कड़ी बन गया, जिसने नूंह-मेवात के बीहड़ों में छिपे बदमाशों को कानून के शिकंजे में कस दिया।

​तुरंत मौके पर पहुंचे थे कोतवाल महेंद्र मीणा
​घटना की सूचना रात करीब 2 बजकर 13 मिनट पर कोतवाल महेंद्र मीणा को पत्रकार आबिद खान द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही बिना एक सेकंड गंवाए कोतवाल महेंद्र मीणा अपनी बाइक लेकर मौके की तरफ रवाना हुए और महज 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए।

​दूसरी तरफ गश्ती टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग चुके थे। इसके बाद फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने अपनी जांच का दायरा राजस्थान से बाहर बढ़ाकर हरियाणा के नूंह-मेवात तक फैलाया और चार दिन तक बिना सोए-खाए टीम ने वहां आरोपियों पर पैनी नजर बनाए रखी।

​दिलेर खान ने 8 किलोमीटर किया था पीछा
​घटना के दौरान दिलेर खान दाडूंदा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए करीब 8 किलोमीटर तक बदमाशों का पीछा किया। पीछा करते समय उन्होंने बदमाशों की गाड़ी का वीडियो बनाया और उसे तुरंत कोतवाल महेंद्र मीणा तक पहुंचाया। पुलिस के अनुसार इसी वीडियो ने आरोपियों तक पहुंचने में सबसे अहम और मील का पत्थर भूमिका निभाई।

​6 थानों को मीडिया द्वारा सूचना देने के बाद भी हाथ से निकले थे लुटेरे
​घटना के समय सूचना पहुंचाने का पूरा घटनाक्रम पुलिसिया मुस्तैदी और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है:
​2:09 AM — दिलेर खान दाडूंदा ने अपने चाचा पत्रकार आबिद खान दाडूंदा को सूचना दी कि “चाचा एटीएम टूट रहा है।”
​2:10 AM — आबिद खान ने फतेहपुर कोतवाली थाना के टेबल फोन पर सूचना दी।
​2:12 AM — मात्र 200 मीटर दूरी पर ड्यूटी कर रहे आरटीओ हनुमान तरड़ को अलर्ट किया गया।
​2:13 AM — सीधे कोतवाल महेंद्र मीणा को फोन कर सूचना दी गई।
​2:15 AM — रामगढ़ थाना के टेबल फोन पर सूचना देकर बताया गया कि बदमाश रामगढ़ की तरफ भागे हैं, नाकाबंदी लगाई जाए।
​2:15 AM — रामगढ़ में ड्यूटी पर तैनात डी.ओ. गोविंद एएसआई को भी तत्काल सूचना दी गई।

इस तरह दी गई थी पुलिस को सूचना फिर भी हाथ से निकले थे शातिर

​इसके बाद क्रमशः —
​2:26 AM — राजलदेसर थाना
​2:27 AM — रतननगर थाना
​2:30 AM — दुधवा खारा थाना
​2:32 AM — बिसाऊ थाना को सूचना दे दी गई थी।
​इतनी त्वरित और सटीक सूचना मिलने के बावजूद लुटेरों का सुरक्षित निकल जाना पुलिसिया नाकाबंदी और क्षेत्रीय समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विशेष रूप से रामगढ़ थाना क्षेत्र को बदमाशों के भागने की सटीक दिशा बताने के बाद भी उनका निकल जाना विभागीय लापरवाही की ओर इशारा करता है, जिसकी विभागीय जांच जारी है।

​बदमाशों की तलाश में कोतवाल महेंद्र मीणा चार दिन तक हरियाणा के नूंह-मेवात क्षेत्र में लगातार अपनी टीम के साथ डटे रहे। पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी (सीसीटीवी) फुटेज खंगाले। बदमाशों ने नंबर प्लेट बदली, टोल रूट बदले, लेकिन कोतवाल महेंद्र मीणा के नेतृत्व में डटी टीम ने पीछा नहीं छोड़ा और आखिरकार दोनों शातिर बदमाशों को दबोच लिया।

​इनका क्या कहना है:
​”इंटेलिजेंस व तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से सूचनाएं कलेक्ट कर चार दिन तक कोतवाली थाना की विशेष टीम मेरे साथ हरियाणा के नूंह-मेवात एरिया में रही। करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज हमने खंगाले। बदमाशों ने कई बार नंबर प्लेट बदली, दिशा बदली, लेकिन दिलेर खान ने बदमाशों की गाड़ी के पीछे दौड़कर जो वीडियो बनाया, उससे हमें जांच में निर्णायक मदद मिली। बदमाश चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, खाकी के शिकंजे से बच नहीं सकता। जिन-जिन लोगों ने उस रात मेहनत की, वे सभी बधाई के पात्र हैं।”
— महेंद्र मीणा, थाना प्रभारी (कोतवाल), कोतवाली थाना फतेहपुर, सीकर

कोतवाल महेंद्र मीणा

​”फतेहपुर कोतवाली थाना अधिकारी कोतवाल महेंद्र जी मीणा एवं गठित टीम द्वारा 4 दिन बाहर रहकर बदमाशों का पीछा करते हुए घटना का पर्दाफाश किया गया है। घटना में शामिल दो मुलजिमों को गिरफ्तार किया गया है, अन्य की तलाश जारी है। घटना की सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों और 8 किलोमीटर तक पीछा कर वीडियो बनाने वाले दिलेर खान दाडूंदा को धन्यवाद। आमजन भविष्य में भी पुलिस का ऐसा ही सहयोग बनाए रखे।” — नोपा राम भाखर, डीवाईएसपी फतेहपुर, सीकर

​पुलिस की गठित टीम ये रहे असली हीरो:
महेंद्र कुमार, पु.नि. एवं थानाधिकारी (टीम लीडर), पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​ईश्वर सिंह, उ.नि., पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​राजेश कुमार, एएसआई, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​त्रिलोकचन्द, सउनि, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​नेमीचन्द, हेड कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​महेश कुमार, हेड कांस्टेबल, साइबर सेल सीकर।
​धन्नाराम, कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​नरेश कुमार, कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​विकास, कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​सतपाल, चालक कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​सूर्यप्रकाश, कांस्टेबल , पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​संदीप कुमार, कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​रामनिवास, कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​नेमीचन्द, कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।
​संतोष, महिला कांस्टेबल, पुलिस थाना कोतवाली फतेहपुर।

​गिरफ्तारशुदा मुलजिमों का विवरण:
​इंसाफ मेव (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र कासम, जाति मेव, निवासी: घाटा शमशाबाद, पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह (हरियाणा)।
​गुलशाद मेव (उम्र करीब 22 वर्ष) पुत्र हारून, जाति मेव, निवासी: जगराली, पुलिस थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह (हरियाणा)।

Related Articles