[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मलसीसर में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

मलसीसर में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मलसीसर में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

मलसीसर : आगामी नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कस्बा मलसीसर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम किया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में वृत्ताधिकारी नरेश कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी डॉ. महेन्द्र कुमार सहित पुलिस जाप्ते ने फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन से शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77