एक दिन में 1193 किशोरियों का हुआ एचपीवी टीकाकरण, झुंझुनूं प्रदेश में पांचवें स्थान पर
एक दिन में 1193 किशोरियों का हुआ एचपीवी टीकाकरण, झुंझुनूं प्रदेश में पांचवें स्थान पर
झुंझुनूं : जिले में 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को एचपीवी टीके से लाभान्वित करने के लिए रविवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देश पर आयोजित अभियान में एक ही दिन में 1193 किशोरियों का टीकाकरण किया गया।
अभियान के तहत जिलेभर में 168 सत्र आयोजित किए गए और सभी सत्र सफल रहे। उदयपुरवाटी में सर्वाधिक 234, बुहाना में 182 और खेतड़ी में 169 किशोरियों को टीका लगाया गया।
जिले में 23 अगस्त तक निर्धारित 21,494 के लक्ष्य के मुकाबले 12,810 किशोरियों का टीकाकरण हो चुका है। इससे जिले की टीकाकरण कवरेज 59.60 प्रतिशत हो गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार झुंझुनूं प्रदेश में पांचवें स्थान पर है।
जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अभियान की सफलता पर सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर, नोडल अधिकारी एवं आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम को बधाई दी। उन्होंने बेहतर योजना, निगरानी और समन्वय के लिए टीम की सराहना करते हुए अभियान को आगे भी प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329490


