संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायसिंहपुरा ने जीता कबड्डी खिताब
संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में रायसिंहपुरा ने जीता कबड्डी खिताब
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहीद नायब सूबेदार प्रभुसिंह राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, रामपुरा बास में बीकानेर संभाग स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के छात्र वर्ग के तीसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कबड्डी में रायसिंहपुरा की टीम ने लोसल को हराकर खिताब अपने नाम किया।
एथलेटिक्स की 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में संस्कृत विद्यालय मूंडरू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर, 1500 मीटर दौड़ और त्रिकूद में संस्कृत विद्यालय बेलासर विजेता रहा।
वॉलीबॉल के फाइनल में मूंडरू विजेता तथा बेलासर उपविजेता रहा। शतरंज में संस्कृत विद्यालय संगरिया ने बाजी मारी, जबकि बैडमिंटन में श्योपुरा विद्यालय ने रामपुरा बास को हराकर जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न साहित्यिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी, कृष्ण सिंह राठौड़, विभागीय अधिकारी सोमदत्त शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329392


