निकाय चुनाव में कांग्रेस को 560 दावेदारों के आवेदन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
रफीक मंडेलिया बोले-भाजपा चुनाव से बचना चाहती थी, अब महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों का देना होगा जवाब
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर चूरू शहर और रतननगर में कांग्रेस की ओर से आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। मंडेलिया हाउस स्थित शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में पहले ही दिन अध्यक्ष पद और पार्षद पद के लिए 560 आवेदन आने की जानकारी दी गई।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने कहा कि निकाय चुनाव कांग्रेस कार्यकर्ताओं की परीक्षा है। एक ओर कार्यकर्ताओं की मेहनत है तो दूसरी ओर भाजपा सरकार के हथकंडे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटने और चूरू नगर परिषद तथा रतननगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।
मंडेलिया ने आरोप लगाया कि भाजपा बार-बार चुनाव से बचना चाहती थी, लेकिन आखिरकार चुनाव कराने पड़े। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों और युवाओं में बढ़ते असंतोष का सामना भाजपा को चुनाव में करना पड़ेगा।

चूरू शहर और रतननगर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में दावेदारी पेश करने पहुंचे। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बैठक की अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने की तथा संचालन जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने किया।
बैठक में देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धांधू, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान,पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, पुर्व सभापति पायल सैनी, मोहम्मद हुसैन निर्वाण, धर्मेंद्र बुडानिया, आदूराम न्यौल, रमजान खान, रतनगर असलम खान, सीताराम खटीक, अबरार खान, नारायणन बालान, शिव कुमार शर्मा, संजय भाटी, विमल शर्मा, रामेश्वर लाल नायक, लाल चंद सैनी,अली मोहम्मद भाटी, आरिफ़ रिसालदार, लीलाधर चूलेट, हेमंत सिहाग, सोयल खान डी के, मनीष प्रजापत, सुनीता कपूरिया, सुशीला सुंडा, दीपिका सोनी, सुनीता जांगिड़, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष असलम भाटी,राकेश सोनी, सुलेमान मनियार, सत्यनारायण बाकोलिया, जगदीश मेघवाल, सलीम पीए, अशोक पंवार, तारीख़ नागौरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर ने बताया कि चूरू शहर और रतननगर में पहले ही दिन दावेदारी के लिए कुल 560 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329377


