श्री गोपीनाथ मंदिर में 1008 दीप जलाए:सामूहिक संगीतमय पाठ और भजन-कीर्तन हुआ, दीप विसर्जन के साथ समापन
श्री गोपीनाथ मंदिर में 1008 दीप जलाए:सामूहिक संगीतमय पाठ और भजन-कीर्तन हुआ, दीप विसर्जन के साथ समापन
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के श्री गोपीनाथ मंदिर में एक महीने से चल रहे कार्तिक पूर्णिमा और दीपदान महोत्सव का मंगलवार रात समापन हुआ। समापन अवसर पर मंदिर परिसर में 1008 दीप जलाकर महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और सामूहिक पाठ के साथ भगवान की आराधना की। मंदिर महंत डॉ. मनोहर शरण ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्री राधा गोपीनाथ, श्री जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा, श्री राधा दामोदर, श्री नृसिंह देव और तुलसी महारानी की पूजा-अर्चना की गई।

सामूहिक संगीतमय पाठ और भजन-कीर्तन हुआ
महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शाम 7:30 बजे से गोपी गीत, तुलसी आरती, राधा कृपा कटाक्ष स्तोत्र, श्री दामोदर स्तुति और श्री दामोदर अष्टक का सामूहिक संगीतमय पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की।
पवित्र नदियों का स्मरण कर किया दीपदान
कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री मत्स्य अवतार और देव दीपावली के विशेष महत्व को देखते हुए मंदिर में दीपदान का आयोजन किया गया। रात 9:30 बजे के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा और गोदावरी जैसी पवित्र नदियों का स्मरण करते हुए दीपों का विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री दामोदर के प्रति श्रद्धा और भक्ति प्रकट की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2569849

