[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर की दरिंदगी, विरोध करने पर मारपीट की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर की दरिंदगी, विरोध करने पर मारपीट की

शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती से रेप:मिलने के बहाने बुलाकर की दरिंदगी, विरोध करने पर मारपीट की

सीकर : सीकर में 21 साल की युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाके के ही एक युवक ने पहले युवती से दोस्ती की और शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसे अपने गांव बुलाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट भी की। युवती का आरोप है कि युवक ने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ रेप किया। अब आरोपी शादी करने से इनकार कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शादी का भरोसा देकर बनाया संबंध

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 21 वर्षीय युवती की पहचान उसके ही इलाके में रहने वाले एक युवक से थी। युवक ने उससे बातचीत शुरू की और धीरे-धीरे शादी करने का भरोसा दिलाने लगा। इसी दौरान आरोपी ने युवती को अपने गांव मिलने के लिए बुलाया।आरोप है कि वहां युवक ने युवती के साथ रेप किया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने उसे यह कहकर भरोसा दिलाया कि वह उसकी होने वाली पत्नी है।

कई बार मिलने बुलाया, अब शादी से किया इनकार

युवती के अनुसार, इसके बाद भी आरोपी उसे कई बार मिलने के लिए बुलाता रहा और उसके साथ दरिंदगी करता रहा। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया है। साथ ही युवती को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसकी बदनामी कर देगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

युवक के बैंक खाते से 3.09 लाख रुपए निकले

सीकर में एक युवक के बैंक खाते से 3.09 लाख रुपए निकलने का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में मोहम्मद अयूब ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, 22 नवंबर को उनके बैंक खाते से 3.09 लाख रुपए निकल गए। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आने के बाद उन्हें खाते से रकम निकाले जाने की जानकारी मिली। युवक ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77