हनुमान बरोड़ को मिलेगा मोहन आलोक साहित्य सम्मान
प्रयास संस्थान साहित्य सेवा के लिए चूरू में करेगा सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित स्थानीय प्रयास संस्थान अपने पुरस्कार, सम्मानों की शृंखला में चूरू अंचल के स्थानीय साहित्यकारों, साहित्य सेवियों के लिए अंचल में जन्मे प्रख्यात साहित्यकार मोहन आलोक की स्मृति में स्थापित ’मोहन आलोक साहित्य सम्मान‘ देता है। इसी कड़ी में वर्ष 2026 के लिए बुकनसर छोटा-सरदारशहर निवासी साहित्यकार हनुमान बरोड़ काे यह सम्मान मिलेगा।
प्रयास संस्थान के सचिव कमल शर्मा ने बताया कि इसी माह चूरू में सम्मान स्वरूप ग्यारह हजार रुपये, शाॅल, श्रीफल, साफा, प्रतीक चिह्न आदि प्रदान कर सम्मान्य साहित्यसेवी हनुमान बरोड़ की सेवाओं को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले साहित्यकार शंकर लाल झकनाड़िया, सुरेंद्र पारीक रोहित, सांवर संगमानंद को भी यह सम्मान मिल चुका है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2329392


