श्रीमाधोपुर के पीएमश्री स्कूल बाल संसद का गठन:प्रियांशु सैनी बने प्रधानमंत्री, देवव्रत मौर्य चुने गए खेल मंत्री
श्रीमाधोपुर के पीएमश्री स्कूल बाल संसद का गठन:प्रियांशु सैनी बने प्रधानमंत्री, देवव्रत मौर्य चुने गए खेल मंत्री
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पीएमश्री स्कूल में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकता कौशल और नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया है। संविधान क्लब की ओर से प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के माध्यम से यह संसद गठित की गई।
स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ किया मतदान
प्रधानाचार्या डॉ. मधु चौधरी की अध्यक्षता में हुए इस निर्वाचन में स्टूडेंट्स ने उत्साहपूर्वक मतदान किया और अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। चुनाव प्रभारी कैलाश चंद कुमावत एवं सुशीला जाखड़ के निर्देशन में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई।
सात सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन
मतदान के बाद प्रधानाचार्या डॉ. मधु चौधरी ने परिणाम घोषित किए। इसमें प्रियांशु सैनी को बाल संसद का प्रधानमंत्री चुना गया, जबकि देवव्रत मौर्य खेल मंत्री और दीपिका वर्मा शिक्षा मंत्री बनीं। इसके साथ ही सात सदस्यीय मंत्रिमंडल का भी गठन किया गया।
प्रधानाचार्या डॉ. चौधरी ने निर्वाचित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, जिम्मेदारी और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी निर्वाचित सदस्यों से विद्यालय के विकास, अनुशासन और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर ओमप्रकाश गुर्जर, अनिल कुमार टेलर, धूड़ सिंह समिता, कपिल कुमार, शिशुपाल सिंह बिजारणियां एवं भूपेंद्र योगी सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327791


