[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव से पहले झुंझुनूं में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव से पहले झुंझुनूं में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश

निकाय चुनाव से पहले झुंझुनूं में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का दिया संदेश

झुंझुनूं : आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर झुंझुनूं शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम किया। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते ने शहर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च किया।

पुलिस ने आमजन से चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार मील सहित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Related Articles