खातीपुरा में भैरूजी महाराज का वार्षिक उत्सव, भक्ति में डूबा गांव
मनोज घुमरिया ने मंदिर पर 21 फीट ऊंची गुम्बद बनाने की घोषणा, विशाल जागरण और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. आजाद अहमद खान
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र की रंवा ग्राम पंचायत के खातीपुरा गांव में शनिवार को भैरूजी महाराज का वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विशेष पूजा-अर्चना के बाद महाआरती हुई। इसके बाद विशाल जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया।
पूरे दिन गांव का माहौल भक्ति और आस्था से सराबोर रहा। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में पहुंचे और भैरूजी महाराज के दरबार में धोक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर पर बनेगी 21 फीट ऊंची गुम्बद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं जनसेवक मनोज घुमरिया शामिल हुए। उन्होंने भैरूजी महाराज के मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर पर 21 फीट ऊंची गुम्बद बनाने की घोषणा की। घुमरिया द्वारा मंदिर कमेटी को 11 हजार रुपए की सहायता राशि भी सौंपी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घुमरिया ने कहा कि विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब समाज के हर वर्ग तक उसका लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिना जात-पात के भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, आर्थिक तंगी के कारण किसी गरीब परिवार की बेटी का विवाह न रुके और जरूरतमंद परिवार को समय पर मदद मिले, यही सेवा का उद्देश्य होना चाहिए। घोषणा के बाद ग्रामीणों ने घुमरिया का साफा पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत किया।
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रात्रि में आयोजित जागरण में प्रसिद्ध रागिनी पार्टी के कलाकारों अजीत बैसला, कोमल चौधरी और उमाशंकर शर्मा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भैरूजी महाराज के जयकारों से पूरा पंडाल गूंजता रहा। वहीं स्नेहा यादव और सोनम बागड़ी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में रंग भर दिया। आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने देर शाम तक जागरण का आनंद लिया।

भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
आयोजन समिति की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा।
इस अवसर पर रेवताराम गुर्जर, मालाराम गुर्जर, विजय सिंह गुर्जर, लीलाराम गुर्जर, शिवकरण गुर्जर, राजू गुर्जर, बंटी गुर्जर, प्रदीप गुर्जर, सुरेंद्र गुर्जर, कर्मवीर सिंह, नरपाल सिंह, अमर सिंह चौधरी, रमेश चौधरी, केदार शर्मा और जगदीश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट राजेंद्र अवाना ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327797


