[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:साहवा पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत नोहर रोड पेट्रोल पंप के पास की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:साहवा पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत नोहर रोड पेट्रोल पंप के पास की कार्रवाई

अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:साहवा पुलिस ने 'ऑपरेशन नकेल' के तहत नोहर रोड पेट्रोल पंप के पास की कार्रवाई

चूरू : चूरू में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत साहवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने नोहर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से 6.04 ग्राम अवैध चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। साहवा थानाधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम गश्त कर रही थी, तभी नोहर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास साहवा निवासी ताराचंद सैनी (34) को पकड़ा गया। वह वार्ड 19 का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 6.04 ग्राम चिट्टा हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने युवक के पास से अवैध मादक पदार्थ जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में साहवा थानाधिकारी जगदीश सिंह, हेड कॉन्स्टेबल जयवीर सिंह, हेड कॉन्स्टेबल हेमराज, कॉन्स्टेबल रोहताश, कॉन्स्टेबल रविंद्र कुमार और कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

Related Articles